Source: MoneyControl
Stock market : बाजार में दिन के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए हैं। बैंक निफ्टी में नीचे से शानदार रिकवरी आई है। डिफेंस शेयरों में तेजी का रुख कायम है। FMCG, तेल-गैस और IT शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। ऑटो और फार्मा में भी बिकवाली का दबाव रहा है। निफ्टी 204 अंक गिरकर 24,610 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 645 अंक गिरकर 80,952 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 134 अंक गिरकर 54,941 पर बंद हुआ है। मिडकैप इंडेक्स 295 अंक गिरकर 56,325 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 36 पैसे कमजोर होकर 86 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है।
चॉइस ब्रोकिंग के मंदार भोजने का कहना है कि निफ्टी को 24,600 पर तत्काल सपोर्ट मिल सकता है, उसके बाद 24,500 और 24,400 पर अगले बड़े सपोर्ट। ऊपर की ओर 25,000 पहला रेजिस्टेंस होगा। उसके बाद 25,400 और 25,600 पर अगले बड़े रेजिस्टेंस होंगे। बैंक निफ्टी के लिए 54,700 पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 54,400 और 54,000 पर अगले बड़े सपोर्ट है। अगर इंडेक्स ऊपर जाता है तो पहला रेजिस्टेंस 55,500 पर होगा। उसके बाद 55,800 और 56,100 पर अगले रेजिस्टेंस होंगे।
गोल्डीलॉक्स ग्लोबल रिसर्च के फाउंडर गौतम शाह बाजार को लेकर पॉजिटिव हैं। सीएनबीसी-टीवी18 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में अभी भी तेजी के संकेत दिख रहे हैं और इसके और ऊपर जाने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा, "फ़िलहाल चार्ट पर कोई चिंता की बात नहीं दिख रही है। बाज़ार अभी बहुत ज़्यादा ओवरबॉट नहीं है। निफ्टी 25,600 तक बढ़ सकता है और एक नया ऑलटाइम हाई बना सकता है। हमें छोटे- मझोले शेयरों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।"
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Tags: #share markets
First Published: May 22, 2025 4:00 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।
© Copyright 2025
. All Rights Reserved.Privacy Policy